पिथौरागढ़

बेरीनाग के बरसायत गांव के दंपति विपिन चंद्र पंत और पूनम पंत के एसडीएम बनने पर गाँव में खुशी का माहौल

बेरीनाग : बेरीनाग के बरसायत गांव के दंपति विपिन चंद्र पंत और पूनम पंत एसडीएम बने हैं। इससे पहले दोनों तहसीलदार थे। पदोन्नति के बाद दोनों एसडीएम बन गये हैं। विपिन अभी रामनगर में तहसीलदार और पूनम पंत जसपुर में तहसीलदार हैं। विपिन पंत ने हाईस्कूल विवेकानंद स्कूल पिथौरागढ़ और इंटर की देव सिंह इंटर कालेज पिथौरागढ़ से किया। उनकी वर्ष 2014 में तहसीलदार पद पर नियुक्ति हुई। दोनों ने प्रदेश के कई तहसीलों में कार्य किया।

विपिन पंत के पिता स्व. हीरा बल्लभ पंत खंड विकास अधिकारी विण से सेवानिवृत्त हुए। विपिन और उनकी पत्नी पूनम गांव में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता से प्रतिभाग करते हैं। विपिन के दादा स्व. तारा दत्त पंत शास्त्री रहे हैं। उनकी कुमाऊं विश्वविद्यालय में एमए इतिहास में चार किताबें पढ़ाई जाती हैं। विपिन अपनी माता और बच्चों के साथ वर्तमान में काशीपुर में निवास करते हैं। बरसायत गांव में चाचा चारू पंत, उमेश पंत रमेश पंत का परिवार रहता है। दोनों पति पत्नी के एसडीएम बनने पर गांव में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  SOG एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 692 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चरस तस्करी में प्रयुक्त मो0 साइकिल को भी किया सीज

उनकी पदोन्नति पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नारायण राम आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी, खुशाल भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला क्षेत्र पंचायत सदस्य चारू पंत, भाजपा नेता धीरज बिष्ट, दीपक धानिक, त्रिभुवन भंडारी, इंद्र धानिक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, सहित सैकड़ों लोगों द्वारा बधाई दी है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top