पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में पुतला कमेटी पुराना बाजार की नई कार्यकारिणी गठित, अकबर खान छठी बार अध्यक्ष चुने गए

पिथौरागढ़। नगर के चौक बाजार में पुतला कमेटी, पुराना बाजार की बैठक संरक्षक मंडल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अकबर खान को लगातार छठी बार कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में उमेश साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम बहादुर को उपाध्यक्ष, आदित्य अग्रवाल को महासचिव, प्रणय मेहरा को कोषाध्यक्ष, मोहित शार्की को संयुक्त सचिव, वरदान जंग थापा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा वैदिक राहुल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन

बैठक में वालंटियर कमेटी और बालक कमेटी का भी गठन किया गया। इस तरह कुल 50 सदस्यों की टीम तैयार की गई है। बैठक में पार्षद सुशील खत्री, त्रिभुवन साह, सुनील वर्मा, रोहित पांडेय, अनिल माहरा, कवीन्द्र साह, कमल पुनेड़ा, सूरज जंग, मनीष चौधरी, राजू वर्मा, रोहित साह, दीपक जंग थापा और राहुल शार्की सहित कई लोग मौजूद रहे।

To Top