पिथौरागढ़

युवक ने नोयडा में फ्लैट खरीदने के नाम पर गवां दिये थे 4.21 लाख रूपये, साईबर सैल टीम पिथौरागढ़ सम्पूर्ण धनराशि करायी वापस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी कमल भट्ट द्वारा नोयडा में फ्लैट खरीदने के लिये 4.21 लाख देने तथा बिल्डर द्वारा न तो फ्लैट देना और न ही पैसे वापस करने के सम्बन्ध में साईबर सैल पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में साईबर सैल पिथौरागढ़ ने आवश्यक कार्यवाही कर उक्त युवक के पैसे वापस दिलाये गये।

कमल भट्ट के द्वारा दिल्ली से पिथौरागढ़ पुलिस की सराहना करते हुए, ई-मेल व वीडियो के माध्यम से धन्यवाद प्रकट किया। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल को सूचित करें। पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी साईबर सैल,हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह,का0 विपिन ओली,का0 मनोज कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुलने से युवाओं में खुशी की लहर ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में 2237 अभ्यर्थी हुए शामिल
To Top