पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में लगातार बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है

पिथौरागढ़ जनपद में रात से ही लगातार बारिश जारी है। जनपद में दर्जनों सड़क मालवा आने से बंद है। वहीं पिथौरागढ़ जनपद की लाइफ लाइन राष्टीय राजमार्ग बंद है। हालांकि NH द्वारा मार्ग को खोला जा रहा है। लगातार बारिश होने की वजह से मलवा गिर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार NH द्वारा चुपकोट बेंड से मालवा हटा दिया गया है।

दिल्ली बेंड पर NH का कार्य प्रगति पर है। विगत तीन दिनों से मार्ग बंद होने से सैकड़ों वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी है। NH से मिली जानकारी के अनुसार आज 12 बजे तक मार्ग खुलने की संभावना व्यक्त की गई है। जनपद में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जनपद में बारिश के मिले आंकड़ों के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद के सभी तहसीलों की वर्षा सूचना इस प्रकार है


1- पिथौरागढ़,  27.00 mm

2- गंगोलीहाट,   17.00  mm

3- बेरीनाग,      20.7   mm 

 4- डीडीहाट,       9.5   mm

5- मुनस्यारी,     32.4   mm

6- धारचूला,      35.8   mm

नदियों का जल स्तर –
1- कालीनद -889.60,मी

02- सरयूनदी -445.70, मी

03-गोरी नदी जौलजीबी -605.65,मी

04-गोरीनदी मदकोट -1213.80, मी0

To Top