पिथौरागढ़

यातायात पुलिस कर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामी के सुपुर्द कर, दिया ईमानदारी का परिचय

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक- 30.03.2023 को यातायात ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल रमेश प्रसाद को रोडवेज तिराहे के पास ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिस पर पुलिस कर्मी द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर कन्ट्रोल रुम व अन्य माध्यमों से उक्त मोबाइल स्वामी के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि उक्त फोन पवन कोहली पुत्र फकीर राम, निवासी- छेड़ा जिला पिथौरागढ़ का है।

पुलिस कर्मी द्वारा उक्त मोबाइल स्वामी को रोडवेज तिराहे के पास बुलाकर मोबाइल फोन को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर पवन कोहली उपरोक्त के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई, जिनके द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुवालेख-झूणी मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 01 महिला की मृत्यु, मृतका के शव को पुलिस टीम द्वारा कड़ी मसक्कत के बाद मुख्य सड़क पर लाकर की गयी पंचायतनामा की कार्यवाही

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top