पिथौरागढ़

युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 08.08.2024 को महिला उ0नि0 प्रियंका मौनी व हमराही कर्म0 गणों द्वारा थाना थल में धारा- 376 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दर्ज अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ अनिया-अन्नू उम्र- 20 वर्ष, पुत्र श्री फकीर राम उर्फ कुट राम, निवासी ग्राम डौणू, पो0 दशौली थान थल जिला पिथौरागढ़ को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। 

घटना का विवरण: दिनांक- 28.07.2024 को ग्राम डौणू निवासी एक व्यक्ति ने थाना थल में तहरीर दी थी कि, अनिल कुमार उर्फ अनिया-अन्नू, निवासी ग्राम डौणू, थाना थल जिला पिथौरागढ़ द्वारा वादी की पुत्री के साथ डौणू ग्राम के जंगल में जबरन दुष्कर्म किया गया, जिससे वह 7-8 माह की गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस टीम की सतर्कता: नाबालिग से शारीरिक शोषण के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी

वैधानिक  कार्यवाही का विवरण :वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना थल में धारा- 376 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उ0नि0 प्रियंका मौनी द्वारा सम्पादित की जा रही है। एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी व्यक्ति की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  वाहन में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

जिस पर सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में गहन सुरागरसी- पतारसी करते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ अनिया-अन्नू, उपरोक्त को आज उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा 38 बैंक शाखाओं में किया ऋण शिविर का आयोजन

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ अनिया-अन्नू उम्र- 20 वर्ष, पुत्र फकीर राम उर्फ कुट राम, निवासी ग्राम डौणू, पो0 दशौली थान थल जिला पिथौरागढ़।

पुलिस टीम उ0नि0 प्रियंका मौनी- विवेचक, अपर उ0नि0 मोहन सिंह रावत, हेड का0 जगदीश फर्त्याल, हेड का0 सुरेश चन्द्र शामिल रहे। 

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top