पिथौरागढ़

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

समाचार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 17.07.2022 को चौकी प्रभारी पनार उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा विरगोली के पास चैकिंग के दौरान गराली वाले रास्ते पर 02 अभियुक्तगण क्रमशः 1 होशियार सिंह पुत्र गुसांई सिंह निवासी ग्राम विगोली तहसील गंगोलीहाट 2 गोविन्द सिंह पुत्र गम्भीर सिंह निवासी उपरोक्त को क्रमशः 5-5 लीटर, कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ द्वारा मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों के आस पास शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वाले कुल 35 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रकाश पाण्डे, का0 श्रवण कुमार शामिल रहे।

To Top