पिथौरागढ़

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 09.10.2021 को चौकी प्रभारी पनार, उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से MV Act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में, वारण्टी राजू राम पुत्र प्रताप राम, निवासी- पतारवाड़ा गंगोलीहाट को गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, कानि0 महेन्द्र सिंह, HG पवन कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 7 जुलाई 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top