पिथौरागढ़

साइबर सैल पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गूगल-पे के माध्यम से गलती से दूसरे के खाते में गई 20,000/- रु0 की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन परवेज अली के नेतृत्व में साइबर सैल, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट व जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में आज दिनांक- 25.03.2023 को शिकायतकर्ता सबजीत लाल, 55 BN SSB पिथौरागढ़ द्वारा गूगल- पे के माध्यम से 20,000/- रु0 की धनराशि गलती से किसी अन्य खाते में भेजने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में दिया गया।

उ0नि0 मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल के नेतृत्व में साइबर सैल द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलायी गई। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्ति किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें।पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल, हेड का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 विपिन ओली शामिल रहे।

To Top