पिथौरागढ़

एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अल्टो वाहन में 06 पेटी अवैध शराब परिवहन करने पर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर, वाहन को किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा, क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 15.03.2022 को कोतवाली पिथौरागढ़ व एसओजी टीम द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग करते हुए पण्डा बाईपास के पास अल्टो वाहन संख्या UK05 9940 में अभियुक्त भीम सिंह बल्दिया पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम मारखेला पिथौरागढ़ द्वारा 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। 


उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह,का0 गौरव सिंह,एसओजी टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top