पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में 2 साल के बाद शरदोत्सव मेले का आयोजन

पिथौरागढ़– सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में 2 साल के बाद पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में शरदोत्सव मेले का आयोजन होने जा रहा है । जिसको लेकर पिथौरागढ़ नगर पालिका में आज एक तैयारी बैठक की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि  मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि कोरोना का काल के चलते पिछले 2 साल से शरदोत्सव मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था।

लेकिन इस बार इस मेले को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेले में 5100 शंख ध्वनियां एक साथ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइट्स का भी आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शरदोत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले और दुकानें भी लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बंदी गृह से फरार युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने थल क्षेत्र से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top