पिथौरागढ़

ब्लॉक स्तरीय रैली में सातशिलिंग इंटर कॉलेज ने ट्रॉफी अपने नाम की

पिथौरागढ़: मूनाकोट ब्लाक की दो दिवसीय विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता संपन्नता दिवस पर छात्र छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेल कूद संपन्नता दिवस पर इंटर कॉलेज सातशिलिंग की प्रधानाचार्य आशा बोहरा और पीटीआई ललित मोहन भट्ट, वरिष्ठ अध्यापक पंकज कुमार मौजूद रहे। वहीं शनिवार को प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य आशा बोहरा को मुख्य अतिथि बनाया गया।

क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी सोनी महरा ने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ खेलने को कहा। खेल प्रतियोगिता में सातशिलिंग इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, क्रीडा प्रतियोगिता में उपस्थित ब्लाक के सभी प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेसित की कार्यकम में संयोजक प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, सदानंद भट्ट, संचालक गोविन्द बल्लभ भट्ट, अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकाली गयी नशा मुक्ति जागरूकता रैली

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top