पिथौरागढ़

थाना मुनस्यारी पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक- 25.06.2022 को प्रभारी निरीक्षक मुनस्यारी, श्याम लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 विकास कुमार द्वारा न्यायालय से धारा- 138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त शेर सिंह तोमकियाल, निवासी- ग्राम वैगा तह0 बंगापानी जिला पिथौरागढ़, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पिथौरागढ़ जनपद के इन विकास खण्डों में अवकाश घोषित......

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top