पिथौरागढ़

अवैध रुप से रेता (बजरी) परिवहन करने पर थाना झूलाघाट पुलिस ने एक पिकअप वाहन किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 13.04.2022 को थानाध्यक्ष झूलाघाट, हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एस.एस.बी. कैम्प से नीचे चैकिंग के दौरान वाहन पिकअप संख्या- UK05CA 1453 को रोककर चैक किया गया।


 जिसमें वाहन चालक दीपक भट्ट पुत्र आनन्द बल्लभ भट्ट निवासी झूलाघाट जिला पिथौरागढ़, बिना रमन्ने के अवैध रुप से रेता (बजरी) परिवहन कर ले जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को मय रेता के धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पंत, का0 मनीष सिंह,का0 रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 15 वर्ष की नाबालिक बालिका के विवाह की सूचना मिलते पर AHTU की टीम द्वारा रोकी गयी शादी

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top