पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी का खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ डीजल किया बरामद

पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 14.03.2022 को वादी पंकज जोशी मैसर्स परमानन्द फर्म द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि उनके कार्यक्षेत्र में पोकलैण्ड (JCB) मशीन से किसी ने 80 लीटर डीजल चोरी कर लिया है । तहरीर के आधार पर धारा 379 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में उक्त चोरी का त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।


 टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मात्र 24 घण्टों के अन्दर ही 02 अभियुक्तगण क्रमश: नीरज महर पुत्र बजीर सिंह निवासी जमतड़ी (हैल्पर JCB) (2) अर्जुन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी हल्दू पिथौरागढ़ को चोरी किये हुए डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद माल मुकदमाती के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 मनोज पाण्डे ,का0 नैन सिंह,का0 संजीत कुमार,का0 मनोज सिंह, का0 अब्दुल खालिद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  थल बालेश्वर मन्दिर में चोरी की गुत्थी भी सुलझी अभियुक्त कछ दिन पूर्व थरकोट में चोरी के प्रकरण में हैं जेल में बन्द

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top