पिथौरागढ़

अपर उ0नि0 स0पु0 विनोद सिंह वल्दिया को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार को अपर उ0नि0 स0पु0 विनोद सिंह वल्दिया के पुलिस विभाग में 41 वर्ष, 2 माह, की नियमित सराहनीय सेवा कर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा  विनोद सिंह वल्दिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लगाते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

विदाई समारोह के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेन्द्र कुमार आर्या, प्रभारी निरीक्षक यातायात  प्रताप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी सहित पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय एस0डी0आर0एफ0/पी0ए0सी0 के अन्य अधिकारी/कर्म0 गण मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top