पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मुकदमें में एक महिला अभियुक्ता को दिल्ली से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर असंवैधानिक रूप से लोगो को शेयर मार्केट मे पैसा लगाने व अत्यधिक मुनाफा अर्जित करने का प्रलोभन देकर एंव धोखाधङी कर लोगो के पैसे हङप कर अवैध धनोर्पाजन (आर्थिक लाभ) किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में ऐसे कुल 17 अपराधियों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में SHO डीडीहाट हिमांशु पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.05.2023 को उक्त गैगस्टर एक्ट की आरोपी महिला माधुरी गहलोत पत्नी प्रशान्त कुमार को साईबर सैल की मदद से साउथ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 9.2 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्ता का पूर्व आपराधिक इतिहास निम्न है

माधुरी गहलोत पत्नी प्रशान्त कुमार निवासी जोधिमा मुखरपुरी जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश व अन्य पता शुक्ला निवास ग्राम दारापुर भागियावाला थाना ठाकुरद्बारा जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

आपराधिक इतिहास –1 FIR NO 245/2021 धारा 420/506/120B IPC, 2-FIR NO 246/2021 धारा 420/120B IPC, 3-FIR NO 247/2021 धारा 420/506/120B IPC, 4-FIR NO 248/2021 धारा 420/120B IPC, 5-FIR NO 249/2021 धारा 420/506/120B IPC, 6-FIR NO 250/2021 धारा 420/504/506/406/120B IPC व 3 UPID Act, 7-FIR NO 251/2021 धारा 420/506/504/406/120B IPC व 3 UPID Act, 8-FIR NO 41/2021 धारा 406/420/504/506/120B IPC थाना जाजरदेवल व 9-FIR NO 24/2021 धारा 420/120B IPC थाना बेरीनाग,

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों व पुलिस परिजनों के बीच विभिन्न खेल- कूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

पुलिस टीम में SHO डीडीहाट हिमांशु पन्त,उ0नि0 आरती, हे0 का0 जरनैल सिंह,हे0 का0 नन्दन सिंह

साईबर सैल टीम उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी साईबर सैल,उ0नि0 हेम तिवारी -प्रभारी एसओजी/सर्विलांस,हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह,का0 मनोज कुमार,का0 विपिन ओली,का0 कमल तुलेरा शामिल रहे।

To Top