पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के पुरान पट्टी के ग्राम बरखालेख में जल्दी शुरू होगी पैराग्लाइडिंग डीएम ने स्टार्ट व एग्जिट प्वाइन्ट का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: मंगलवार कॉर्मर्शियल पैराग्लाइडिंग जॉन विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रीना जोशी ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत पुरान पट्टी के ग्राम बरखालेख में पैराग्लाइडिंग के स्टार्ट प्वाइन्ट (जहां से उड़ान भरेगा) एवं एग्जिट प्वाइन्ट (जहां पर उतरेगा) का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम बरखालेख में पैराग्लाइडिंग के स्टार्ट प्वाइंट एवं एग्जिट प्वाइंट को विकसित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने पैराग्लाइडिंग का डेमो करके भी देखा। इस अवसर पर तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top