पिथौरागढ़

मंगलवार को जिलाधिकारी ने पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर शरदोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

पिथौरागढ़:आगामी 12 नवंबर से पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान में प्रस्तावित शरदोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर शरदोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शरदोत्सव में पण्डाल, स्टॉल, टेण्ट आदि लगाये जाने सम्बन्धी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पिथौरागढ़ स्थित वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं वन चेतना केंद्र गेस्ट हाउस का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट के झलतोला में बनी कृत्रिम झील में एसएसबी का जवान डूबा खोजबीन जारी

इस अवसर पर एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जेई नगर पालिका पिथौरागढ़ उमेश अवस्थी आदि उपस्थित थे।

To Top