पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी धारचुला परवेज अली, के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 16.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पन्त व प्रभारी एस0ओ0जी0 हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस तथा एस0ओ0जी0 टीम द्वारा ग्राम चैंसर में भरत सिंह पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम चैंसर पिथौरागढ़ को 07 पेटी में कुल 325 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में *धारा- 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस को चैंसर गांव से काफी समय से अवैध शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थी जिस पर ANTF द्वारा महिला मंगल दल के साथ चैकिंग अभियान भी चलाया गया था। पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा अवैध शराब तस्करों पर लगातार कड़ी निगरानी रखते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में उ0नि0 आरती, हे0 का0 विरेन्द्र जीना,हे0 का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0,का0 सोनू कार्की- एस0ओ0जी0, का0 चालक शेर सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top