पिथौरागढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के ईनामी अपराधी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने छतरपुर, दिल्ली से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक- 15.07.2023 को वादी जगदीश चन्द्र निवासी बजेटी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि धनेश लोहिया पुत्र स्व0 पूरन राम, सोनी लोहिया पुत्री स्व0 पूरन राम, निवासीगण बिण थाना/जिला पिथौरागढ़ व पंकज निवासी अज्ञात द्वारा 07 लोगों से डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर आपराधिक षणयंत्र रचकर लगभग 59 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा- 120 B भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, विवेचक द्वारा विवेचना के दौरान साइबर सैल व फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए बैंक लेन-देन आदि विवरण चैक करने के पश्चात मुकदमे में नामजद दो अभियुक्तों धनेश कुमार लोहिया व सोनी लोहिया उपरोक्त को धारा- 41(क) Crpc का नोटिस तामील कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का पहले चरण का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त पंकज सिंह सामन्त पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- बपरौला दिल्ली उम्र- 30 वर्ष अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलकर छिप रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी। जिसे वरिष्ट उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट व हमराही कर्म0 गणों द्वारा साइबर सैल की मदद से दिनांक 21.08.2023 को छतरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  दवा प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए संगठन के अध्यक्ष भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन

अभियुक्त को जनपद पिथौरागढ़ लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया जाँच के आधार पर ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त अभियुक्त गण पंकज सिंह व धनेश लोहिया द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में कुल- 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल- 1 करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। जिस सम्बन्ध में क्रमश: थाना जाजरदेवल व थाना जौलजीबी में अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ बनिक (गिन्नी बैण्ड) के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, थाना नाचनी पुलिस ने त्वरित पहुँचकर सभी घायलों को पहुँचाया हॉस्पीटल

पुलिस टीम में शामिल व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट- विवेचक, हेड का0 भूपेन्द्र- एस0ओ0जी0, का0 कुलदीप सिंह सहित साइबर/एफ0एफ0यू0 टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर सैल, मोहन चंद पाण्डेय,उ0नि0 मनोज पाण्डेय, का0 विपिन ओली, का0 मनोज कुमार, का0 आनन्द सिंह राणा- एफ0एफ0यू0 शामिल रहे।

To Top