क्राइम

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़– पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कडी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 12.09.2021 को उ0नि0 पवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिल्थाम के पास धारचूला रोड से अभियुक्त भूपेन्द्र प्रसाद पुत्र टीका राम नि0 रड़वा पो0 डौडा थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को 188 पव्वे 03 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिस पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 पवन जोशी, का0 पंकज पंगरिया, का0 कुंवर पाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस ने, तहसील बेरीनाग क्षेत्र से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर, किया परिजनों के सुपुर्द

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top