पिथौरागढ़

सिनेमाहॉल के पास शराब के नशे में हुड़दंग मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 27.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शहर क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान, उ0नि0 राकेश राय मय पुलिस टीम व एसओजी प्रभारी उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय टीम के गश्त करते हुए DRDO के पास पण्डा तिराहे पर पहुँचे तो देखा कि रॉयल थियेटर के पास 02 व्यक्ति क्रमश 1 नीरज धामी पुत्र उमेद सिंह धामी निवासी नैनी सैनी पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष (2) भोलू सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग कर शान्ति व्यवस्था बाधित कर रहे थे, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही थी।


 पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु उक्त दोनों व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर  हल्ला गुल्ला करने लगे व मरने मारने पर उतारू हो गये, जिस पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top