पिथौरागढ़

थाना झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट में चलाया चैकिंग अभियान

पिथौरागढ़: पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एस0एस0बी0 के साथ, संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट पर अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आने जाने वाले लोगों की सघन चैकिंग की गयी। इस दौरान जनपद में नेपाल से आने वाले लोगों को हिदायत दी गयी कि जनपद में निवास करने पर अपना सत्यापन अवश्य कराएंगे।

 इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा।

To Top