पिथौरागढ़

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराये जाने हेतु बनाये गये घेरे

पिथौरागढ़ – वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व में कोरोना (COVID-19) संक्रमण की द्वितीय लहर व्याप्त है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़,  सुखबीर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार जागरुक किया जा रहा है

तथा शासन प्रशासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का अनुपालन भी कराया जा रहा है । इसी क्रम में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत मुख्य बाजार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराये जाने हेतु आज दिनाँक- 14.07.2021 को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेन्द्र कुमार आर्या के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सोशल डिस्टेन्सिंग हेतु गोले बनवाये गये ताकि प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रहे व कोरोना संक्रमण के खतरे से बचे रहे । 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अजय ओली को नेशनल यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top