पिथौरागढ़

यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जनपद की यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाये वन साईड पार्किंग बोर्ड


पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पिथौरागढ़ शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने हेतु शहर के अन्दर टकाना रोड,गुप्ता तिराहा से आगे लिंक रोड,अपटैक तिराहा, जीआईसी रोड आदि कई स्थानों पर वन साईड पार्किंग सम्बन्धित बोर्ड लगवाये गये हैं।

 गलत दिशा में वाहन चलाने व गलत साईड पार्किंग करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस व यातायात निरीक्षक  प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान, व चस्पा चालान की कार्यवाही की जा रही है । आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें ताकि शहर में होने वाली जाम की समस्या से किसी भी व्यक्ति को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण प्राकृतिक आपदा की घटनाओं के साथ ही विभिन्न सड़क मार्ग बंद जिलाधिकारी ने सड़कों को जल्द खोलने के दिये निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top