पिथौरागढ़

यहाँ गुलदार ने महिला पर कर दिया जानलेवा हमला शोर मचा कर बचाई जान

पिथौरागढ़: जाखपुरान बुंगा में घास काट रही एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार शाम को कमला देवी घर के समीप ही घास काट रही थी। इस दौरान झाड़ी में छिपे गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर पास में ही मौजूद दीवान सिंह ने शोर मचाया तो गुलदार भाग खड़ा हुआ।

परिजनों ने महिला को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि महिला के बाएं हाथ में चोट है। महिला का इलाज चल रहा है। इधर सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। उन्होंने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की है।

To Top