पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ माँ की पीठ से झपटकर मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में शोक की लहर

पिथौरागढ़: बेरीनाग तहसील क्षेत्र के चचरेत गांव में घर की रसोई में काम कर रही मां की पीठ पर बैठी एक ढाई साल की बच्ची को गुलदार झपटकर ले गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर परिजनों को बच्ची का शव मिला।

शनिवार देर शाम कविता देवी पत्नी पान सिंह अपने घर में मासूम बच्ची भारती महरा को पीठ पर लादकर रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच एकाएक गुलदार ने घात लगाकर पीछे से हमला कर दिया और बच्ची को झपटकर जंगल की ओर भाग गया। परिजन शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे-पीछे जंगल की ओर भागे। घटनास्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर परिजनों को बच्ची का शव मिला। गुलदार के हमले में बच्ची की मौत से क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। बच्ची के पिता पान सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। बेरीनाग के वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि गुलदार के हमले से बच्ची की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची बच्ची के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों को अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आवश्यक बैठक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top