पिथौरागढ़

जिला पंचायत पिथौरागढ़ की सामान्य बोर्ड की बैठक दिनांक 08 जुलाई को

पिथौरागढ़- अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पिथौरागढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत पिथौरागढ़ की सामान्य बोर्ड की बैठक दिनांक 08 जुलाई, 2021 को जो पूर्व में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई थी वह अब इसी तिथि को प्रातः 11ः00 बजे से विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।उन्होंने  समस्त सम्मानित सदस्य एवं विभागीय अधिकारियों से उक्त बैठक में ससमय उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने अवगत कराया कि बैठक में विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा व विचार विमर्श एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त बजट पर चर्चा की जाएगी। एएमए ने बैठक में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वह कोविड-19 के दृष्टिगत बैठक में सामाजिक दूरी व फेस मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्करी में लिप्त वाहन किया सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top