पिथौरागढ़

लड़ाई- झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर थाना गंगोलीहाट व थाना जौलजीबी पुलिस ने कुल 05 व्यक्तियों को धारा- 151 Crpc के अन्तर्गत किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व हुड़दंग कर लोक न्यूसेन्स फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

जिस क्रम में दिनांक 26/ 27.10.2022 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान तीन लोग क्रमशः राजन राम पुत्र दीवानी राम, इन्दर राम पुत्र दीवानी राम निवासीगण गेरूवा, गंगोलीहाट, प्रेम प्रसाद पुत्र किला राम निवासी चतुरापानी, गंगोलीहाट तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो लोगों को क्रमशः धर्म सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी बरम, मोहन राम पुत्र चंचल राम निवासी बरम द्वारा लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच कर मरने मारने पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर उपरोक्त सभी लोगों को धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

To Top