पिथौरागढ़

पत्रकार बंधु पिथौरागढ़ एवं पिथौरागढ़ पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 19.02.2023 को रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के परेड ग्राउण्ड में जनपद पिथौरागढ़ के पत्रकार बंधुओं एवं पिथौरागढ़ पुलिस/ प्रशासन के बीच 15-15 ओवर का मैत्रीपूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी पिथौरागढ़  रीना जोशी द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया। 

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टॉस उछालकर मैच का शुभारम्भ किया गया, जिसमें SP- 11 टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया। SP- 11 टीम की कमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री परवेज अली द्वारा सम्भाली गई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन एवं उ0नि0 जावेद हसन द्वारा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए एक बढ़िया साझेदारी निभाकर, उ0नि0 जावेद हसन की शानदार 112 रनों की नाबाद पारी की बदौलत SP-11 की टीम ने बिना 01 भी विकेट खोये पत्रकार- 11 टीम को कुल- 179 रनों का विशाल लक्ष्य दिया गया।

इसी क्रम में पत्रकार- 11 टीम के कप्तान दीपक कापड़ी एवं उपकप्तान पंकज पाठक द्वारा अपनी टीम का नेतृत्व किया गया, जिसमें पत्रकार- 11 टीम द्वारा एक बढ़िया पारी खेलते हुए 15 ओवरों में कुल- 09 विकेट गवाते हुए 94 रन बनाये गए। उक्त मैच में SP- 11 की टीम ने कुल- 85  रनों से जीत हाशिल की। मैच समाप्ति के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरुस्कार वितरित किये गए एवं सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया।  

SP-11 टीम- 1. सी0डी0ओ0 वरुण चौधरी, 2. सी0ओ0 परवेज अली, 3. एस0डी0एम0 अनुराग आर्या, 4. डॉ0 आशुतोष तिवारी, 5. उ0नि0 जावेद हसन, 6. हेड का0 मनोज मेहता, 7. का0 महेन्द्र करायत, 8. का0 अजय मेहरा, 9. का0 गोपाल सिंह, 10. का0 राजेन्द्र सिंह, 11. का0 सुशील कुमार।

पत्रकार- 11 टीम- 1. गौरव बिष्ट, 2. पंकज पाठक, 3. यशवंत महर, 4. दीपक कापड़ी, 5. राजेश पंत, 6. प्रकाश भट्ट, 7. विजय उप्रेती, 8. हिमांशु जोशी, 9. प्रतीक वल्दिया, 10. विपिन गुप्ता, 11. प्रकाश पाण्डे।

इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार योगेश पाठक, पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय वर्धन उप्रेती, संरक्षक रमेश गड़कोटी, कोषाध्यक्ष राजेश पंगरिया, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अवस्थी, अशोक पाठक, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

To Top