पिथौरागढ़

ततैयों के हमले में घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम पिथौरागढ़ में ततैयों के हमले से दूसरी मौत


पिथौरागढ़: गुरना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांटे में ततैयों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल बुजुर्ग का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा था। लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुख्यमंत्री से 10लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है।

ग्राम पंचायत कांटे निवासी 72 वर्षीय श्याम दत्त भट्ट को छह दिन पूर्व ततैयों ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी महोत्सव के दौरान गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार बसंत भट्ट ने डीएम रीना जोशी से मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने के साथ ही मुख्यमंत्री से 10लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है। पूर्व सैनिक राजेश भट्ट ने वन विभाग की टीम को भेजकर ततैयों के छत्ते नष्ट करने की अपील की है। जिले में ततैयों के हमले से यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व ततैयों के हमले में घायल बड़ाबे क्षेत्र निवासी एक व्य‌क्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई थी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top