पिथौरागढ़

साइबर सैल पिथौरागढ़ द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में धनराशि दिलाई वापस

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, सीओ ऑपरेशन, सुमित पाण्डे के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना प्रभारी/साइबर सैल से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह निवासी 30 मोबाइल फील्ड वैटनरी हॉस्पीटल धारचूला द्वारा दिनांक 06.06.2022 को एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके YONO एप पर लिंक भेजा जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से 24981/- रू कट गये। 

शिकायत पिथौरागढ़ पुलिस को मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, साइबर सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात शिकायतकर्ता को 24981/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। यदि आप गूगल पे, फोन- पे, पेटीएम आदि प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान रहें। जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी की सम्भावनाए भी बढ़ जाती हैं। किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास करके अपने बैंक एकाउन्ट की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें, न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें। 

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीगी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल, का0 मनोज कुमार,का0 विपिन ओली,म0 का0 गीता पवार शामिल रहे।

To Top