पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में 12 नवंबर से शरदोत्सव मेले का आयोजन सीएम करेंगे शुभारंभ

पिथौरागढ़ में 12 नवंबर से शरदोत्सव मेले का आयोजन होने जा रहा है मेले का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ ने मेले को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि शरदोत्सव मेले में स्थानी कलाकारों के साथ दिल्ली और मुंबई के कलाकार भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि मेले का आगाज 5100 शंख ध्वनियों के साथ किया जाएगा। कहा कोरोना काल में लोग बुरे दौर से गुजर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कोरोना के चलते पिछले सालों में शरदोत्सव का आयोजन नहीं हो सका। अब इस आयोजन से मनोरंजन के साथ ही सीमांत के लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही यह आयोजन लोगों को स्थानीय संस्कृति व लोक परंपराओं से रूबरू कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमाली सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना पर की मजिस्ट्रियल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ को जांच अधिकारी मजिस्ट्रेट नामित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top