पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह (पुत्र जीत सिंह), निवासी च्यूरानी, पोस्ट छेड़ा, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत के रूप में हुई है। दुर्घटना स्थल पर बाइक चौकी घाट के पास दिल्ली बैंड से ऊपर खाई में गिर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव स्वयं मौके पर पहुंचीं।

पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए खाई से शव को बाहर निकाला।चौकी प्रभारी घाट,जितेंद्र सौराडी द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।


यह भी पढ़ें 👉  नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ प्लास्टिक के खात्मे के लिए युद्धस्तर पर चल रहा स्वच्छ भारत अभियान

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top