पिथौरागढ़

बड़ी खबर: पिथौरागढ़ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल। देखे आदेश

पिथौरागढ़: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 09.07.2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों में दिनाँक 10.07.2023 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10.07.2023 को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय / कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों के किए तबादले

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top