पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 49 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस अधि0 के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी/अवैध खनन/ होटल ढाबों की चैकिंग व पूल-स्नूकर सेन्टर आदि की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक- 14.10.2021 को जनपद पुलिस द्वारा, लोक न्यूसेन्स फैलाने वाले कुल 49 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी। 


  इसी क्रम में उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, मोहन राम पुत्र नैन राम नि0 चिटगल थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़, को एम0वी0 एक्ट के तहत गिरफ्तार वाहन सं0 UK05TA- 0840 मैक्स को सीज किया गया। नशा/ मादक पदार्थों की तस्करी आदि के विरूद्ध चलाया जा रहा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल पिथौरागढ़ की सजगता एवं तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में हजारों की धनराशि कराई गई वापस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top