पिथौरागढ़

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अस्कोट पुलिस की कार्रवाई


पिथौरागढ़, 09 जून। अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।


पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली अस्कोट में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर शाम कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार पाण्डेय (37 वर्ष) को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था बाधित करने में कुल 03 व्यक्ति गिरफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 151 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 04 वाहन किये सीज


मामले की जांच थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की गई, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में SOG की बड़ी कार्रवाई, 12.80 ग्राम हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार


गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बसंत पंत, उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव, उपनिरीक्षक मनोज चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल गणेश तिवारी तथा कांस्टेबल चालक कवीन्द्र सिंह शामिल रहे।

To Top