गंगोलीहाट

अपने ही परिवार की चार महिलाओं की निर्मम हत्या करने वाले फरार अभियुक्त ने की आत्महत्या पिथौरागढ़ पुलिस ने शव किया बरामद 

गंगोलीहाट: दिनांक 12.05.2023 को राजस्व क्षेत्र तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बुरसुम मैं संतोष राम पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष ने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी, ताई हेमंती देवी, उसकी बहू रमा देवी, हेमंती देवी की लड़की माया की गला रेतकर हत्या कर दी थी । चारों महिलाओं के शवों का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर उनका अन्तिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस, एसओजी, पीएसी, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा व अभिसूचना ईकाई की विभिन्न टीमें बनाकर तलाशी अभियान चलाया गया । इसके अलावा जनपद के सभी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं व समस्त प्रवेश बैरियरों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  लंबे इंतजार का अंत—पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने की उम्मीद

सोमवार आज दिनांक 15.05.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट  मंगल सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा संतोष राम उपरोक्त का शव गांव से लगभग 2 किमी दूर द्वाली बगड़ के जंगल में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। उक्त शव का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top