पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के गणाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धपना में भाजपा कार्यकर्ता राम सिंह बोहरा के बड़े भाई तथा त्रिलोक बोहरा के पूज्य पिता स्वर्गीय प्रयाग सिंह बोहरा के निधन पर पूर्व विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला उनके निवास स्थान पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि स्वर्गीय प्रयाग सिंह बोहरा का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।