क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 27.09.2021 को थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा न्यायालय से N.I. ACT. के अन्तर्गत जारी गैर जमानती वारण्ट में फरार अभियुक्त नरेंद्र सिंह धामी पुत्र राम सिंह धामी निवासी मणमानले पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 पूजा मेहरा, कानि0 सुरेन्द्र मनराल, कानि0 नन्दन सिंह मौजूद रहे।

To Top