क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने खटीमा से किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक जनपद पिथौरागढ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 138 NI ACT में वांछित चल रहा अभियुक्त भुवन पटियाला पुत्र केदार दत्त निवासी धनौड़ा थाना जाजरदेवल, जिसका न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था तथा पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
 वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थाना जाजरदेवल  हेम पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2021 को उक्त वारण्टी को खटीमा से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 नरेन्द्र अधिकारी, उ0नि0 पूजा मेहरा,का0 नैन सिंह,का0 सुरेन्द्र सिंह मनराल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के पुरान पट्टी के ग्राम बरखालेख में जल्दी शुरू होगी पैराग्लाइडिंग डीएम ने स्टार्ट व एग्जिट प्वाइन्ट का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top