क्राइम

थाना थल पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 25.09.2021 को थानाध्यक्ष थल,  देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में कानि0 बृजेश नयाल व कानि0 धर्मेन्द्र भारती द्वारा मा0 न्यायालय से mv act के अन्तर्गत जारी गैर जमानती वारण्ट में अभियुक्त विजय सिंह भण्डारी पुत्र प्रताप सिंह भण्डारी, निवासी- पमतोड़ी को ग्राम पमतोड़ी से गिरफ्तार किया गया। जिसे  न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों के आस पास गुटखा/तम्बाकू/ बीड़ी सिगरेट आदि की बिक्री करने वाले 14 लोगों का कोटपा एक्ट के अन्तर्गत किया गया चालान
To Top