क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, के निर्देशन में न्यायालय में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा न्यायालय से धारा- 138 NI Act के अंतर्गत जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त चन्दन सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी चमडुंगरी न्वाली पिथौरागढ़ हाल निवासी पाण्डेगांव जिला पिथौरागढ़, उम्र – 50 वर्ष, को दिनांक- 06.09.2021 को पाण्डेगांव पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया,

जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी चौकी प्रभारी चण्डाक, कानि0 पारस पाल, कानि0 पंकज पंगरिया।

यह भी पढ़ें 👉  पशुओं के लिय भूसे की अत्यन्त कमी के चलते जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top