क्राइम

देर रात्रि तक डी0जे0 बजाने वाले व्यक्ति का थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया 10,000/- का चालान


थाना गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत, जीआईसी गंगोलीहाट स्टाॅफ कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम  समारोह में देर रात्रि तक डी0जे0 का संचालन कर जोर-जोर की आवाज में गाना बजाने गाने से आसपास के निवासियों को हो रही परेशानी के संबंध में थाना गंगोलीहाट में प्राप्त सूचना पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एस0आई0 मोहन चंद्र जोशी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा मौके पर जाकर डी0जे0 संचालक, दिनेश आर्य पुत्र बसंत कुमार, निवासी स्टाफ कॉलोनी जीआईसी गंगोलीहाट के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के अंतर्गत कार्यवाही कर ₹10,000 धनराशि का कोर्ट का चालान किया गया, जिसकी चालानी रिपोर्ट  न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 31 वाहन किये सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top