कोविड 19

*मंत्री चुफाल ने किया विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण*

पिथौरागढ़ – उत्तखण्ड पेयजल मंत्री  विशन सिंह चुफाल विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज गरखा एवं स्वास्थ्य केंद्र सिंगाली में नव स्थापित कोविड-19 टीकाकरण केद्रों का शुभारंभ किया साथ ही टीकाकरण हेतु आए क्षेत्रवासियों को मास्क एवं सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान भागीचौरा शक्तिपुर  बगन्ना सड़क स्वीकृत कराए जाने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा मंत्री का स्वागत एवं धन्यवाद दिया गया। भ्रमण के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  6 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में 01 महिला अभियुक्ता को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
To Top