बागेश्वर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बागेश्वर के चिकित्सालयो में किया नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन

रिपोर्ट- दीपक जोशी

बागेश्वर– स्वास्थ विभाग, बागेश्वर की ओर से आज विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग चिकित्सालयो में नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी को  विश्व हृदय दिवस की बधाई देते हुए बताया कि लोगो को विभिन्न रोगों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के साथ-साथ संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, मानसिक तनाव से बचने, तंबाकू, गुटका, शराब व वसायुक्त भोजन न करने तथा अत्यधिक तेल व तले हुए भोजन से बचने की सलाह दी।
 इस मौके पर चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगो को हृदय रोग के लक्षण, बचाव उपचार के साथ-साथ अन्य रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  

यह भी पढ़ें 👉  गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा अरविंद पाण्डेय

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top