उत्तराखण्ड

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 25-05-2021 को अभियुक्त किशन कन्याल पुत्र केशर कन्याल निवासी कोठेरा, गंगोलीहाट द्वारा तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ मारपीट, गाली गलौच, अभद्रता करने, सरकारी कार्य बाधा डालने व कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 186/188/269/332/ 353/ 504/506 IPC व आपदा प्रबंधन अधि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त 2021 से ही मा0 न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था।

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में आज दिनाँक- 26.10.2022 को उ0नि0 प्रकाश पाण्डे, चौकी प्रभारी पनार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त किशन कन्याल उपरोक्त को ग्राम कोठरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

To Top