कुमाऊँ

ऑरेंज अलर्ट: कुमाऊं के पांच जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 31 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं, भारी बारिश, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मुक्तेश्वर, जागेश्वर धाम, लोहाघाट, भीमताल, गंगोलीहाट, बेरीनाग तथा आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और तूफानी आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने किया जनपद के सीमांत गावों का निरीक्षण

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों और बागवानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

To Top