कुमाऊँ

आदि कैलाश यात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट लेना हुआ आसान पिथौरागढ़ में भी कर सकेंगे आवेदन

आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशों के क्रम में जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के कक्ष संख्या 28 एवं 29 संख्या में  आदि कैलाश तीर्थ पर्यटन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम  के तहत इनर लाइन परमिट बनाए जाने की प्रक्रिया हेतु मैनपावर स्थापित करते हुए शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी डॉ शिवकुमार वरनवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर  सिंगल विंडो सिस्टम  के तहत इनर लाइन परमिट जारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एव संबंधित कर्मचारियों से अब तक जारी इनर लाइन परमिट की जानकारी ली। बताया गया कि आज तक 42 यात्रियों का इनर लाइन परमिट जारी किए गये है। इस  दौरान अलीगढ़ से आए पांच सदस्यी दलों ने व्यवस्थाओं की सराहना की वही उत्तराखंड को हरा भरा एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पौंधा रोपण भी किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 31 जुलाई 2021

अपर जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों को यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह सुविधा पहले धारचूला में की जा रही थी उसी के साथ ही  यात्रियों  की अत्यधिक आवक  होने के कारण यह सुविधा जिला चिकित्सालय में भी कर दी गई है। ताकि आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों का इनर लाइन परमिट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आसानी से बन सके। उन्होंने कहा कि आवेदक इनर लाइन परमिट बनाए जाने जाने हेतु आवेदन का फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, ओपीडी पर्ची, स्वघोषणा शपथ पत्र, पुलिस सत्यापन एवं  पहचान पत्र/ आधार कार्ड दस्तावेज अवश्य अपने साथ लाएं।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 26 जुलाई 2021

 इस अवसर पर पीएमएस जेएस  नबियल, प्रबंधक पर्यटन विकास निगम दिनेश गुरुरानी, पटवारी यशवंत थापा के अलावा तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।

To Top